कार्यशाला में संगठन के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और त्रुटियों को सुधारने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए

0
94

उन्नाव।बांगरमऊ और सफीपुर विधानसभा की कार्यशाला आयोजित की गई। बांगरमऊ की कार्यशाला मां दुर्गा गेस्ट हाउस काली मिट्टी सफीपुर की कार्यशाला ब्लॉक सभागार सफीपुर में आयोजित की गई। पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत बांगरमऊ की कार्यशाला में जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी सफीपुर की कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
कार्यशाला में संगठन के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और त्रुटियों को सुधारने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
मतदाता जागरूकता बढ़ाने पर भी गहन चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर जनसंपर्क बढ़ाने और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने का संकल्प दिलाया गया।
जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभान शंकर दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार विधायक श्रीकांत कटियार, विधायक बंबा लाल दिवाकर, जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा आदि ने अभियान के संबंध में विषय प्रस्तुत किया।
वक्ताओं ने कार्यशाला में कहा अच्छे लोकतंत्र के लिए मतदाता प्रथम प्राथमिकता है और इसकी मजबूती के लिए त्रुटि रहित वांछित मतदाताओं की सूची बनाई जाए यह आवश्यक है इसमें पात्र मतदाताओं को जोड़ा जाए अपात्रों को इस सूची से बाहर किया जाए हमे चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित बीएलओ का सहयोग करना है। अभियान में बीएलए-1, बीएलए-2 और पार्टी द्वारा नियुक्त बूथ प्रवासी की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी। ये तीनों मिलकर बूथ स्तर पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण के कार्य में जुटेंगे। साथ ही हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी निभानी होगी।
कार्यशाला में जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभान शंकर दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार विधायक श्रीकांत कटियार, विधायक बंबा लाल दिवाकर, जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा विधानसभा संयोजक गिरीश वर्मा राम नरेश सिंह कमल बाजपेई ,समीर शुक्ला आदि उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here