उन्नाव।आज “नर सेवा-नारायण सेवा समित उन्नाव के संस्थापक व हिन्दू वादी भाजपा नेता विमल द्विवेदी के नेतृत्व मे नगर के विभिन्न वार्डों व प्रमुख मंदिरो से विगत एक सप्ताह से एकत्र की गई पुरानी व खंडित श्री गणेश–लक्ष्मी जी व अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों का गगनी खेड़ा झील किनारे विधिवत एवं सम्मानपूर्वक ढ़ोल नागाड़ो के साथ भू विसर्जन किया गया।
यह दैविक कार्यक्रम संस्था के पदाधिकारियो के सहयोग से सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी ने एक स्वर में संदेश दिया —
“भक्ति के साथ स्वच्छता और पर्यावरण की रक्षा भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”
विमल द्विवेदी ने बताया कि जिन्हे हम साल भर पूजते है उन्हें ससम्मान विदा करने व विसर्जन करने की भी जम्मेदारी हम सब की है।
उन्होंने बताया कि दीपावली के अवसर पर लोग नई मूर्तियों को लाते है और पुरानी मूर्तियों को निकाल देते जिन्हे असुरक्षित जगहों मे, मंदिरो व पेड़ो के नीचे रख देते जहाँ वो पड़ी रहती जिन्हे हम सब ने स सम्मान पर्यावरण को दृस्टिगत रखते हुए भू विजर्जन का संकल्प लिया इसी क्रम मे एक सप्ताह पूर्व आम जन मानस से संस्था द्वारा चिन्हित स्थानों मे खंडित व पुरानी मूर्तियों को पहुंचाने का आग्रह किया गया था जिसमे आज कब्बा खेड़ा, कल्याणी देवी मंदिर, अखिलेश्वर मंदिर आवास विकास, शिवनगर शिव मंदिर, मोती नगर हनुमान मंदिर बड़े हनुमान मंदिर आरएसएस इंटर कॉलेज, शेखपुरा नहर भुइया देवी मंदिर शेखपुर सहित नगर के विभिन्न जगहों से मूर्तियों को एकत्रीकरण कर ढ़ोल नगाड़ो के साथ भू विसर्जन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक ऐ.के दीक्षित,हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, राकेश राजपूत, योगेन्द्र तिवारी, धर्मेंद्र शुक्ला, केतन अवस्थी, राजेंद्र राजपूत, अजय द्विवेदी , अभिषेक, आलोक शुक्ला, अमूल्य बाजपेई ,मनीष ,अभि आदि मौजूद रहे।




