उन्नाव।सफीपुर के व्यवसाय गौरव गुप्ता पुत्र राजेंद्र कुमार गुप्ता सर्राफा व्यापारी के घर 1 नवंबर 2025 को हुई चोरी की घटना का खुलासा 72 घंटे के अंदर करने तथा माल बरामद करने तथा थाना बारा सागवर के अंतर्गत ऊचगांव उन्नाव
में सर्राफा व्यापारी के यहां हुई चोरी का खुलासा करने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद के जिला अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव की अगुवाई में व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों द्वारा पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह , अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह को अंग वस्त्र पहनाकर पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया । व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा की पुलिस व्यापारियों ही नहीं अपितु संपूर्ण जनता की सुरक्षा व्यवस्था को देखती है और जनता की प्रहरी है व्यापारियों के साथ घटना ना हो और अगर हो तो तुरंत उसे पर कर एक्शन लेकर राहत देती है अतः व्यापारियों को पुलिस को सम्मानित दृष्टि से देखना चाहिए और अपनी सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन की मदद लेनी चाहिए । व्यापारियों से अपील करते हुए कहा की सभी जनपद के व्यापारी अपनी अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे एवं गलियों में यदि दुकान हो तो गलियों के नुक्कड़ पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर अपनी सुरक्षा को चाकबंद कर सकते हैं इन्हीं कैमरा द्वारा जल्द से जल्द पुलिस कार्रवाई कर अपराधियों तक पहुंच सकती है।उक्त घटनाओं के खुलासे में सीसीटीवी कैमरे का भी बड़ा महत्व रहा है।इसी तरह यदि पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापारियों के साथ हुई घटनाओं का खुलासा और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में व्यापार मंडल एवं व्यापारियों द्वारा सम्मान किया जाता रहेगा। संरक्षक हरिओम सिंह,जिला उपाध्यक्ष कमलेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष नवीन तिवारी,वरिष्ठ महामंत्री इश्तियाक गौरी, जिला युवा महामंत्री महेश गुप्ता, नगर महामंत्री मनोज गुप्ता,नगर युवा अध्यक्ष सुमित गुप्ता, जिला सचिव अजय श्रीवास्तव, जिला युवा सचिव विजय शुक्ला, जिला सचिव शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे।




