कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान मेले की तैयारी के द्रष्टिगत जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने गंगा घाट परियर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, गंगा स्नान पर्व को सकुशल शांति पूर्ण सुरक्षित ढंग से संपन्न कराए जाने के अधिकारियों को दिया निर्देश

0
97

उन्नाव।आज जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश जी की उपस्थिति में दिनांक 5.11.2025 को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले गंगा स्नान मेले की तैयारी का गंगा घाट परियर का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने गंगा स्नान पर्व को सकुशल शांति पूर्ण सुरक्षित ढंग से संपन्न कराए जाने के निर्देश दिया । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में नाव व गोताखोर की व्यवस्था, मार्ग एवं घाट की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, घाटों पर बैरिकेडिंग, महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए चेंजिग रूम , साफ-सफाई, शौचालय, चिकित्सा एवं उपचार व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का मौके पर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि गंगा स्नान पर्व को सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए किसी भी स्तर पर लापरवाही ना हो सभी सम्बन्धित अधिकारी सक्रिय रूप से कार्य करें । जिलाधिकारी ने गंगा घाट मार्ग में पर्याय प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने व अस्थाई शौचालय बढ़ाये जाने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिए। जिलाधिकारी ने ने पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम बनाए जाने के निर्देश दिया। कहा कि खोया पाया केंद्र सक्रिय रूप से कार्य करना चाहिए उसमें तैनात कर्मचारी द्वारा कोई भी लापरवाही ना बरती जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं के स्नान हेतु घाटों में अत्यधिक भीड़ एकत्र न होने पाए बैरिकेडिंग के आगे गहरे स्थल में न जाए सुरक्षा कर्मियों द्वारा निर्देशित किया जाए । घाटों पर ही श्रद्धालुओं द्वारा स्नान किया जाए जहां-जहां कटाव की स्थिति है वहां पर आवश्यकता अनुसार वरिकेडिंग किया जाए जिससे कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न ना हो । जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि मार्गों पर प्रकाश की व्यवस्था ठीक हो। निर्देशित करते हुए कहा कि मार्ग पर कोई भी गड्ढे ना हो उनकी मरम्मत तत्काल समय रहते करा दिया जाए। कहा कि मेले में दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन को खड़ा करने हेतु पार्किंग व्यवस्था ठीक हो पार्किंग में संकेतक भी लगाया जाए । आवागमन में मार्ग में अवरोध न हो यह सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी निर्देशित करते हुए कहा कि गंगा स्नान को सकुशल शांतिपूर्ण सुरक्षित ढ़ंग से सम्पन्न कराया जाए । मेला क्षेत्र में सामाजिक और अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाए किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल निराकरण कराया जाए। जिलाधिकारी उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक नाव पर किस नाविक की ड्यूटी लगी है नाव की नंबरिंग की जाए और नाविक की सूची तैयार कर लिया जाए उसमे उनका नाम मोबाइल नंबर और विवरण उपलब्ध हो । इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर श्री क्षितिज कुमार जिला विकास अधिकारी श्री देव कुमार चतुर्वेदी क्षेत्राधिकारी तहसीलदार सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here