पुस्तकालय व आई सी टी लैव का खण्ड शिक्षाअधिकारी ने किया उद्घाटन

0
66

असोहा, उन्नाव।क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय चौपाई में आज सोमवार दोपहर बाद 2 बजे खण्ड शिक्षा अधिकारी आँचल सिंह ने पुस्तकालय व आई सी टी लैव का उदघाटन किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षक व अभिवावको की बैठक की ,बैठक के दौरान लगातार तीन माह से आ रहे 55 छात्र , छात्राओं को विद्यालय के नाम से अंकित टी शर्ट बाटते हुए अभिवावकों से कहा कि आप लोग इसी तरह बच्चो को प्रोत्साहन करते रहो। साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान आनन्द रावत , अध्यापक मुकेश शुक्ल , ए आर पी प्रवीण कुमार , मनोज पटेल , सन्तोष कुमार ,अजित सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here