आरोपित फर्म मै0 अम्बिका हेल्थकेयर संचालक पर कसा शिकंजा,लखनऊ से भी मंगाई 107890 बोतलें थी लाखों की कोडिन सीरप,आरोपित दवा विक्रेता के साथ फैला बड़ा सिंडिकेट जनपद में,रायबरेली की फर्म से 12 हजार कोडीन युक्त कफ सिरप का नहीं मिला कोई बिक्री का प्रमाण, आरोपी पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट

0
188

उन्नाव।जिले में कोडीन युक्त कफ सिरप का खुलासा होने के बाद औषधि निरीक्षक ने बुधवार को बांगरमऊ पहुंचकर अजय मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया। जिस दौरान दुकान बंद मिली औषधि निरीक्षक द्वारा दुकान पर नोटिस चश्पा कर कार्रवाई की गई। औषधि निरीक्षक के अनुसार उक्त दुकानदार द्वारा भी लखनऊ की फर्म से कोडिन युक्त सीरप की खरीद की गई है।

यदि मेडिकल स्टोर संचालक उसके खरीद और बिक्री के सही बिल नहीं दिखाता है तो उसके विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज कराई जायेगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here