उन्नाव।सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बेहटा मुजावर क्षेत्र में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौड़ में पुलिस बल और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें एकता और देशभक्ति का संदेश दिया गया।
बेहटा मुजावर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक, आरक्षी, महिला आरक्षी और हरईपुर गाव मे स्थित अमर शहीद चंद्र शेखर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं के साथ चौकी से गंगा एक्सप्रेसवे अंडर पास तक दौड़ लगाई।
कार्यक्रम के माध्यम से ‘देश को जोड़ने वाले सरदार पटेल के आदर्शों’ को याद किया गया, जो सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। सरदार पटेल भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे, जिन्होंने 1947 से 1950 तक देश की सेवा की। वही क्षेत्र के अटवा वैक मे बरम बाबा मंदिर परिसर, हयातनगर, चक हनुमान बालिका महाविद्यालय, शादीपुर गाव मे ग्रामीणों और छात्र छात्राओं को नये कानून की जानकारी दी गई।इस मौके पर उप निरीक्षक नेम सिंह, सुनील सिंह, आरक्षी राम निवास अवस्थी आदि रहे।




