बांगरमऊ, उन्नाव।नगर के कृष्ण लीला मैदान से आज कृष्ण बलराम की एवं भोलेनाथ की झांकी नगर भ्रमण करते हुए वापस कृष्ण लीला मैदान पहुंची। जिसमें भक्त लोग राधा रानी वह कृष्ण भगवान के भजन एवं जयकारे लगा रहे थे। शोभायात्रा नानामऊ रोड से सराय मोहल्ला टेढ़ी बाजार छोटी बाजार किलाशाह जी गुलाम मुस्तफा अस्पताल रोड होते हुए हरदोई उन्नाव रोड मोहल्ला भट्ट पुरी पंजाबी टोला शुक्लाना होते हुए कृष्ण लीला मैदान पर समाप्ति हुई।शोभायात्रा में प्रज्वल शर्मा चरण आधार शर्मा दीप तिवारी सुधीर मिश्रा वैभव शर्मा मोंटी शर्मा रिशांत मिश्रा आदि लोग शामिल रहे। महिलाओं ने अपने-अपने घरों पर ठाकुर जी का पूजन किया एवं प्रसाद लगाया कुछ भक्तों ने रास्ते में फूलों की वर्षा की कल दिनांक 1 नवंबर को महाराजा अग्रसेन जी का राजतिलक किया जाएगा एवं ब्रिज की होली लीला का मंचन किया जाएगा।





