उन्नाव।इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्नाव जनपद के बांगरमऊ तहसील मुख्यालय पर नया ग्राम न्यायालय स्थापित किए जाने का आदेश जारी किया है।
हाईकोर्ट के 30 अक्टूबर 2025 को जारी आदेश के मुताबिक, एडिशनल सिविल जज (जूनियर डिवीजन) सुश्री आकांक्षा अवस्थी को न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय बांगरमऊ के रूप में नियुक्त किया गया है।
यह न्यायालय शासनादेश संख्या 10/2019/442 दिनांक 9 मई 2019 के तहत नव सृजित न्यायालय के रूप में स्थापित किया गया है।
इस आदेश पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह शेओरान के हस्ताक्षर हैं।





