साइबर क्राइम पुलिस थाना, में साइबर अपराध नियंत्रण हेतु समीक्षा बैठक

0
60

उन्नाव। में आज पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना, में साइबर अपराध नियंत्रण हेतु समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना एवं थाने के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने जनपद में साइबर अपराध नियंत्रण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। मुख्य रूप से साइबर अपराध से संबंधित अभियोगों की विवेचना निस्तारण की वर्तमान स्थिति को बारीकी से परखा गया तथा विवेचनाओं के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके और साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। यह समीक्षा बैठक जनपद में साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here