उन्नाव में गुरुचरण यात्रा का भव्य स्वागत

0
89

उन्नाव।गुरुचरण यात्रा, जो दिल्ली से श्री पटना साहिब के पावन धाम के लिए रवाना हुई है, आज लखनऊ होते हुए कानपुर की ओर जाते समय उन्नाव पहुँची।
यात्रा के उन्नाव हाईवे बाईपास पर पहुँचते ही श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। फूलों की वर्षा, जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण गुरु भक्ति से ओतप्रोत हो गया।

इस पवित्र यात्रा में श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के जोड़ा साहिब, माता साहिब कौर जी के जोड़ा साहिब, तथा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी साहिब भी पंच प्यारों की अगुवाई में उपस्थित रही।
इन पवित्र स्वरूपों के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और “वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह” के जयकारों से समूचा क्षेत्र गूंज उठा।

स्वागत समारोह में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, उन्नाव के प्रधान अर्विंदर सिंह, जरनैल सिंह, गुरप्रीत सिंह(रेशू), कुलदीप सिंह , जसमीत सिंह,जगजीत सिंह सहित समस्त प्रबंधक समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री अनुराग अवस्थी जी तथा सदर विधायक श्री पंकज गुप्ता जी ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए गुरुचरणों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे आयोजन में भक्ति, श्रद्धा एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त रहा।
यह पवित्र गुरुचरण यात्रा समाज में प्रेम, एकता और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश देती हुई आगे कानपुर की ओर रवाना हुई।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here