दिवसीय युवा उत्सव के अन्तर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विज्ञान मेला प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 01 नवम्बर 2025 को

0
135

उन्नाव।जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी ने बताया है कि युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष की भाॅति इस भी जनपद स्तरीय एक दिवसीय युवा उत्सव के अन्तर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विज्ञान मेला प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 01 नवम्बर 2025 को स्थान डी0एस0एन0पी0जी0 कालेज, उन्नाव के सभागार में कराया जा रहा है। जिसमें समूह नृत्य, समूह गायन, कहानी, लेखन, कविता लेखन, भाषण एवं पेन्टिंग आदि विधाओं की प्रतियोगिताएं सम्पन्न करायी जायेगी। जिसमें प्रतिभाग करने वाले युवाओं की उम्र 01 सितम्बर 2025 को 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी अनिवार्य है। युवा उत्सव के अन्तर्गत विज्ञान मेला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जायेगा, जिसमें युवा वैज्ञानिकों को अपने माॅडल/हुनर को दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। सर्वश्रष्ठ, 03 युवा वैज्ञानिक को पुरस्कृत करते हुए जोन स्तर पर अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलेगा। इच्छुक कलाकार/ प्रतिभागी / युवा वैज्ञानिकशिक्षण संस्थान/संगीत महाविद्यालय/विज्ञान एवं प्रौद्योगिक शिक्षण संस्थान आदि, रजिस्ट्रेशन हेतु किसी भी कार्य दिवस में 31 अक्टूबर 2025 तक जनपद कार्यालय विकास भवन प्रथम तल कक्ष संख्या-63,64 में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है या अधिक जानकारी हेतु दूरभाष नं0 7388055431 पर सम्पर्क कर सकते है। प्रतिभागी युवाओं द्वारा MY Bharat Portal पर NYF-VBYLD-2026 के अन्तर्गत Innovation Track (Exhibition of science Mela) में प्रतिभागिता हेतु रजिस्टर किया जाना अनिवार्य है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here