लापरवाही पर एसपी का बड़ा एक्शन, असोहा थानाध्यक्ष निखिलेश लाइन हाज़िर

0
88

उन्नाव।रविवार को जिले में बढ़ते अपराधों को लेकर सख्त तेवर अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने असोहा थानाध्यक्ष निखिलेश को तत्काल प्रभाव से लाइन हाज़िर कर दिया। कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।
पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक के दौरान एसपी ने जिले में हो रही चोरी, लूट और सड़क हादसों को लेकर नाराज़गी जाहिर की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

थानाध्यक्षों को अंतिम चेतावनी

बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने लंबित विवेचनाओं, गिरफ्तारी और घटनाओं की रोकथाम को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि:
“किसी क्षेत्र में अपराध बढ़े तो जिम्मेदार थानाध्यक्ष ही होगा।”
उन्होंने रात में गश्त बढ़ाने, बदमाशों के ठिकानों पर दबिश और संदिग्धों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार पर जोर

एसपी ने कहा कि हर शिकायतकर्ता को न्याय मिले, यही पुलिस की असली जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि थानों में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशीलता और ईमानदारी से व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here