कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियों पर बधाइयों के बीच बटे उपहार

0
84

बांगरमऊ,उन्नाव।श्री दुर्गेश्वर कृष्ण लीला समिति के तत्वाधान में आयोजित 74 वे कृष्ण लीला महोत्सव में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव की खुशियों में नन्द बाबा ने जमकर उपहार बांटे। दर्शकों ने नन्द घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की के गीत गाए। ।
बांगरमऊ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अर्जुन लाल दिवाकर ,चौधरी गुड्डू भैया एवं अविनाश शर्मा ने श्री कृष्ण लीला के मंच पर पहुंचकर ठाकुर जी का पूजन ,अर्चन कर आरती की । उसके पश्चात बाल कृष्ण के जन्म लेने की खुशियां मनाई जाने लगी। कृष्ण कन्हैया का जन्म होने पर बधाई देने के लिए सभी बृजवासी इकट्ठा होते हैं तथा पूरे 84 कोस के ब्रज मंडल की समस्त गोपिया बधाई देने के लिए नंद बाबा के द्वार पहुंची और कहने लगी “नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की” “हाथी जीवे घोड़ा जीवे और जीवे पालकी” का मंगल गीत गाकर पूरे व्रज मंडल में मंगल आनंद मनाया गया । नन्द बाबा ने भी द्वार पर आने वाले सभी याचको को खुश करके विदा किया ।
लीला के मंचन में दर्शाया गया कि इसी बीच राजा कंस को जब नन्द बाबा के घर बालक के उत्पन्न होने का समाचार मिला,तो उन्होंने अपनी बहन पूतना को भगवान को समाप्त करने के लिए भेजा । लेकिन प्रभु अंतर्यामी है , वह जान गए और उन्होंने पूतना का स्तनपान करते हुए उसके शरीर से प्राण खींच लिए इस तरह भगवान ने उसका उद्धार कर दिया।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here