आसीवन में राजमिस्त्री का शव फांसी से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

0
96

उन्नाव। जिले के आसीवन थाना क्षेत्र के कस्बा हैदराबाद के मोहल्ला इंद्रानगर फर्स्ट से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 45 वर्षीय राजमिस्त्री का शव उनके घर में फांसी से लटका हुआ पाया गया। रविवार सुबह परिजनों ने शव को देखा और घटना की सूचना पुलिस को दी।

मृतक की पहचान सुरेंद्र (पोले) पुत्र स्वर्गीय बसंतलाल के रूप में हुई है। सुरेंद्र के परिवार में उनकी पत्नी सुनीता, चार पुत्र—श्याम सुंदर, शिव मंगल, दिव्यांश, और सूर्यांश, तथा उनकी मां प्यारा देवी शामिल हैं। सुरेंद्र का शव रविवार सुबह करीब सात बजे उनके कमरे में रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। उनकी पत्नी ने शव देखकर शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी राम औतार और उनकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आसीवन थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि परिजनों ने किसी भी व्यक्ति पर आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here