पुलिस ने महिला से मोबाइल छीनकर भागे लुटेरों को पकड़कर भेजा जेल,पकड़े गये आरोपी आसपास के जनपदों मे लूट की घटना को देते थे अंजाम

0
108

असोहा, उन्नाव।बीते 16 अक्टूबर की शाम चार बजे थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मौरावाँ – मोहनलालगंज मार्ग पर सरवन मोड के पास सरवन निवासी आरती पत्नी अजय कृष्ण अपने पति का इंतजार कर रही थी तभी बाईक सवार लुटेरे आये और आरती का फोन छीन कर भाग गये। आरती की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के खुलासे के लिये एसपी ने थाना पुलिस सहित एसओजी और सर्विलांस टीम को भी लगा दिया दिया। शुक्रवार सुबह लगभग 3 बजे मुखबिर की सूचना पर चौकी इंचार्ज क़ालूखेड़ा मृत्युंजय सहित एसआई एसआई मो मोहसिन सहित अशोक कुमार व सिपाही अशोक ,करून ,मनीष ,सचिन ,राहुल और अनुज के साथ मौरान्वा _मोहनलालगंज मार्ग पर पहासा मोड के पास चेकिंग लगाये थे तभी दो बाइको मे सवार पांच लोगो को रोका जिसमें एक बाईक मे सवार तीन लोग रुक गये और दूसरी बाईक मे बैठा एक युवक उतारा जबकि दूसरी बाईक का चालक बाईक सहित भाग निकला। जब पुलिस ने चारों से पूछ -ताछ की तो चारों ने अपने नाम अभिनंदन उर्फ गुंजन निवासी सौगौली थाना मौरावाँ व दिव्यांश उर्फ डब्बू ,सारिक खान और सैफ अली बताया। चारों के पास से पुलिस ने लूट के सात मोबाइल और चार हजार रुपये बरामद किये। पुलिस ने एक बाईक भी कब्जे मे लेकर चारों से पूछ – ताछ की तो उन्होंने आरती से फोन छीनने की बात काबुली। न्यायालय मे पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
एसओ निखलेश कुमार ने बताया की चेकिंग के दौरान फोन छीनने के आरोपियो को पकड़ा गया हैं।उनके पास से साथ फोन और चार हजार नगदी बरामद की गयी हैं। एक बाईक को कब्जे मे लिया गया हैं जबकि एक बाईक सवार रात का फायदा उठाकर भागने मे सफल हो गया हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here