श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव द्वारा धनतेरस एवं दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु की गई पैदल गश्त

0
102

उन्नाव।धनतेरस एवं दीपावली पर्व के अवसर पर जनपद उन्नाव में शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा विशेष पैदल गश्त एवं निरीक्षण अभियान संचालित किया गया।इस दौरान श्री जय प्रकाश सिंह पुलिस अधीक्षक उन्नाव, श्री अखिलेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, तथा श्री दीपक यादव क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना गंगाघाट पुलिस बल के साथ थाना गंगाघाट क्षेत्रांतर्गत प्रमुख बाजारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की गई। अधिकारियों द्वारा त्यौहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, बाजारों में भीड़ प्रबंधन, एवं सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता के संबंध में संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही व्यापारियों से भी सहयोग की अपील करते हुए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया। पैदल गश्त के उपरांत अधिकारियों द्वारा गंगाघाट रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ भीड़-भाड़ की स्थिति एवं यात्री सुरक्षा के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। जनपद उन्नाव पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान समस्त थाना क्षेत्रों में सतर्कता, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने हेतु निरंतर निगरानी एवं गश्त अभियान जारी रहेगा ताकि जनपद में नागरिक निश्चिंत होकर सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व का आनंद ले सकें।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here