बांगरमऊ,उन्नाव। नगर के मोहल्ला खत्रियाना स्थित महिला सत्संग भवन में चल रही भागवत कथा के समापन दिवस पर आज भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।इस कथा का आयोजन रस्तोगी परिवार द्वारा कराया गया। श्री धाम वृंदावन से पधारे कथा व्यास भारत भूषण जी महाराज ने अपनी अमृतमई वाली द्वारा सुदामा चरित्र का गुणगान किया। उन्होंने कहा सुदामा जी ने जानबूझ के ठाकुर जी के चने खाए क्यों कि उन चनों को शाप लगा था कि जो उनको खायेगा वह गरीब हो जाएगा। तो मित्रता का धर्म निभाते हुए मित्र के ऊपर कोई संकट न आए तो सुदामा जी ने चने खा लिए और उनको गरीब होना पड़ा। कथा के बाद सुन्दर होली उत्सव मनाया गया जिसमें भक्तों ने खूब फूल बरसाए और सुंदर भजनों पर आनंद मनाया गया एवं इसी के साथ महाराज जी ने बताया कि कलयुग में केवल नाम का ही आधार है। कलयुग केवल नाम आधारा सुमिर सुमिर नर उतरइ पारा इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी बांगरमऊ एवं हरिपुर के प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र कश्यप भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बाला राव गुप्ता बांगरमऊ नगर के उद्योगपति चौधरी राजीव सिंह एवं चौधरी संजीव सिंह एवं रस्तोगी परिवार के यजमान अशोक रस्तोगी धर्मपत्नी अलका रस्तोगी ने आए हुए सभी सम्मानित लोगों का स्वागत किया एवं आज हवन के पश्चात कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जहां पर भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया एवं रस्तोगी परिवार के विष्णु दयाल रस्तोगी ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया।
देखे फोटो।





