असोहा, उन्नाव।क्षेत्र के अजयपुर स्थित पावन धाम कुटीबीर बाबा में चल रहे दँसम नवदिवसीय हनुमत रुद्र महायज्ञ एवम मानस वेदांत सन्त सम्मेलन के छठवे दिन चल रही रामकथा में प्रयाग से आये मानस लहरी जी ने भक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुख की खान ईश्वर ही है ,इसलिये उनसे ही नाता जोड़ना होगा ,इस कलिकाल में प्रभु ही मुक्ति दे सकते है । उन्होंने कहा जिसके अंदर धैर्य , ,करुणा ,त्याग है वो सब मे ईश्वर पा सकता है , कथा के दौरान उन्होंने कहा मनुष्य के अंदर चार पुरुषार्थ है धर्म , अर्थ ,काम और मोक्ष इनके ऊपर यदि विजय प्राप्त कर ली तो ईश्वर को प्राप्त करने का रास्ता मिल जाएगा । मानस लहरी जी ने बताया की प्रभु राम हमे जीवन का सार बताते है उनके अंदर ज्ञान ,बैराग्य ,भक्ति का अद्भुत समावेश था । यज्ञ के दौरान हुए रुद्राभिषेक में भक्तों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथायज्ञ शाला की फेरी लगाने में महिला व बच्चो की भीड़ लगी रही । कथा के दौरान भाजपा नेता उत्त्तम चन्द्र लोधी , प्रधान पुनीत शुक्ल , प्रधान राजेन्द्र सिंह , अमित दीक्षित, सीतल प्रसाद , देवा सोनकर , श्रीपाल , राजेश चौधरी , गुड्डू भदौरिया , प्रवीण शुक्ल , अर्पित मिश्र , हरिकृष्ण शुक्ल , आशीष सिंह, आकास विश्वकर्मा , अंसल ,विशाल गोस्वामी,जावेद अली सहित तीन दर्जन पत्रकारों को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया ।




