बाबा बुद्धेश्वर मंदिर के पुजारी महाराज श्री सेवा चेतन ब्रह्मचारी जी की खोडसी मंदिर के प्रांगण में मनाई गई

0
143

बांगरमऊ,उन्नाव।आज बांगरमऊ के पश्चिमी छोर पर स्थित बाबा बुद्धेश्वर मंदिर के पुजारी महाराज श्री सेवा चेतन ब्रह्मचारी जी की खोडसी मंदिर के प्रांगण में मनाई गई।जिसमें नगर व आसपास क्षेत्र के सैकड़ो मंदिर के सेवादार वह बाल ब्रह्मचारी एवं महात्माओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं नगर व क्षेत्र के तमाम व्यक्तियों ने आकर मंदिर में सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की व उनके परिवार के लोग भी लखनऊ से पधारे एवं सुबह से लेकर शाम तक भंडारे का कार्यक्रम चलता रहा।भक्तों ने बाबा के चित्र पर माल्यार्पण कर व पुष्प चढ़ा कर अपनी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पंडित राजकुमार द्विवेदी द्वारा मित्रों के बीच उनके परिवार के भतीजा ने बैठकर हवन आदि किया।सारी व्यवस्था उनकी भतीजी ममता तिवारी ने एवं नानामऊ घाट के हनुमान मंदिर के पुजारी रमेश बाबा जी ने संभाली।सुधीर मिश्रा नें भी विशेष योगदान किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here