उन्नाव।जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति चन्द्रा ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, उन्नाव द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अन्तर्गत बन्थर स्थित वीरेन्द्र स्वरूप ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन में अध्यापनरत समस्त बालिकाओं के लिए एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिला सुरक्षा सम्मान एवं स्वालंबन पर पी0पी0टी0 के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार की महिला केन्द्रित समस्त योजनाओं का प्रदर्शन किया गया। सहायक सेवायोजन अधिकारी आस्था द्वारा महिलाओं से जुडे संविधान के सभी अनुच्छेदों की जानकारी दी गयी एवं बालिकाओं को रोजगार के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी।
जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा उपस्थित लगभग 250 प्रतिभागी बालिकाओं को सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार के अवसरों की उपलब्धता पर प्रकाश डाला गया एवं कार्यक्रम के अन्त में जिला सेवायोजन अधिकारी एवं सहायक सेवायोजन अधिकारी द्वारा प्रश्नोत्तरी में सही उत्तर देने वाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर संस्थान की ओर से प्रधानाचार्य श्री आशुतोष मिश्रा एवं प्रबन्धन की ओर से श्री गौड़ द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।




