राम कथा श्रवण से मानव का चरित्र निर्माण होता है

0
110

उन्नाव।बांगरमऊ नगर के मोहल्ला खत्रियाना स्थित महिला सत्संग भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में चतुर्थ दिवस वृंदावन के विख्यात कथा व्यास भारत भूषण जी महराज ने भगवान राम के विवाह की कथा अंतर्गत वैवाहिक गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालु श्रोता भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
श्रीराम विवाह उत्सव के शुभ अवसर पर अचानक पड़ोसी विधानसभा मल्लावां के विधायक आशीष सिंह आशु भैया मंच पर जा पहुंचे और उन्होंने भागवताचार्य श्री भूषण का माल्यार्पण एवं पगड़ी पहनाकर कर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। इसलिए रामकथा श्रवण से मानव का चरित्र निर्माण होता है। जबकि श्रीमद भगवतगीता के पठन-पाठन से परमात्म दर्शन के साथ ही आत्मबल बढ़ता है। उन्होंने समाज की खासकर युवा पीढ़ी से भगवान राम का चरित्र आत्मसात करने की अपील की। इसके बाद यजमान अशोक रस्तोगी और उनकी धर्मपत्नी अलका रस्तोगी सहित चौधरी दिनेश सिंह, कृष्ण कुमार रस्तोगी, निर्मल रस्तोगी व विष्णु दयाल रस्तोगी ने विधायक श्री आशु भइया को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here