मिशन शक्ति फेज-05 : छात्राओं को किया गया जागरूक — सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में सशक्त पहल

0
114

उन्नाव।श्रीमान पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 13.10.2025 को थाना कोतवाली सदर, जनपद उन्नाव की मिशन शक्ति टीम द्वारा जीनत जी कन्या इंटर कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक उमा अग्रवाल, महिला आरक्षी रेखा वर्मा, आरक्षी हेमंत कुमार, आरक्षी कुलदीप, आरक्षी मानवेंद्र कुमार तथा परिवार परामर्श केंद्र से डॉ. आशीष श्रीवास्तव उपस्थित रहे। टीम ने छात्राओं और महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली, जिनमें किसी प्रकार की शिकायत प्रकट नहीं की गई। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन से संबंधित शासन द्वारा संचालित योजनाओं — कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बीसी सखी योजना और राष्ट्रीय पोषण मिशन योजना — के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही, टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से भी अवगत कराया —112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) और 108 (एम्बुलेंस सेवा)। मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें और पुलिस की सेवाओं का लाभ उठाएं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना तथा समाज में उनके सम्मान को और सुदृढ़ करना रहा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here