सशक्त नारी ही सशक्त समाज की आधार शिला है,महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

0
93

पुरवा,उन्नाव।शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज के सभागार में सशक्त नारी, सशक्त समाज अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया।सनद रहे कि उत्तर प्रदेश कोलिशन टू इंपॉवर द्वारा आयोजित संस्था के पास राज्य के 50 से अधिक संस्थाओं का नेटवर्क है। जो किशोरियों के सशक्तिकरण और उनके समान अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए काम करता है।

आयोजक गुरु कृपा सेवा संस्थान जो यू पी सी ई जी का सदस्य है ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस अवसर पर किशोरियों को उनके कौशल, समान अवसर और सशक्त निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाने के लिए सरकारी योजनाओं और नीतियों के साथ समन्वय कर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इन प्रयासों के माध्यम से न केवल किशोरियों को बल मिला बल्कि राज्य की सामाजिक शैक्षिक में भी योगदान सुनिश्चित हुआ

कार्यक्रम में मौजूद सीएचसी पुरवा की डॉ० शिल्पी गौतम ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां साझा की।कोतवाली से मिशन शक्ति टीम की ओर से आरक्षी सुमन यादव ने किशोरियों को महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी। साथ ही साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर और महिला हेल्प लाइन नंबर की जानकारी दी। कार्यक्रम आयोजक संस्था प्रमुख राजेंद्र शुक्ला ने किशोरियों को उनके हक और अधिकार के बारे में बताया।बाल विकास विभाग की ओर से अंजू देवी ने किशोरियों हेतु कन्या सुमंगला, सुकन्या आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

यू पी सी ई जी के दृष्टिकोण को साझा करते हुए मिलान बी द चेंज की प्रोग्राम अधिकारी अंजली सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश कोलिशन टू इंपॉवर गर्ल्स मिलान की एक सुदृढ़ पहल है जो किशोरियों के साथ काम करते हुए उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करती है।
इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभ्रा सिंह ने बच्चियों को जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने गुरु कृपा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यशाला की सराहना की इस अवसर पर गुरु कृपा सेवा संस्थान द्वारा कक्षा 6 से 9 तक की उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक शशिबाला सिंह उप प्रधानाचार्या सारिका, पत्रकार सत्य प्रकाश शुक्ल, सैलू द्विवेदी आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here