श्रधांजलि सभा मे सुनील साजन भाजपा -बसपा पर साधा निशाना कहा बसपा मतलब भाजपा है

0
202

असोहा,उन्नाव।शुक्रवार को ब्लाक क्षेत्र के गढ़ीकरमली मे पूर्व प्रमुख बीतेन्द्र यादव द्वारा आयोजित सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की श्रधांजलि सभा मे पहुंचे सपा प्रवक्ता सुनील साजन ने भाजपा और बसपा पर निशाना साधा। साजन ने कहा गुरुवार को रैली मे बसपा प्रमुख ने सपा से सावधान रहने को कहा लेकिन सीजेआई पर जूता फेंकने पर, प्रदेश मे दलितों पर हो रहे अत्याचार पर एक शब्द नहीं बोला। मायावती ने रैली मे भाजपा के लिये भाषण की तरह बोली। साजन ने कहा सपा ने केंद्र मे पूर्ण बहुमत से आने से रोका है। 2027 मे सपा पूर्ण बहुमत से प्रदेश मे सरकार बनाएगी।पूर्व विधायक उदयराज यादव ने कहा नेता जी ने संघर्ष करके प्रदेश के मुख्यमंत्री व देश के रक्षा मंत्री बने। मुलायम सिंह किसानो ,गरीबों और वंचितों के लिये हमेशा संघर्ष करते रहे है। सभा को पूर्व प्रमुख बीतेन्द्र यादव व राजकुमार रावत सहित ,रामविशुन लोधी ,वेद रावत ,आदि ने सम्बोधित किया।इस दौरान हरिकेश यादव ,राजेंद्र सिंह ,श्याम बाजपेई ,श्यामू सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here