उन्नाव।पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में “मिशन शक्ति फेज-05” अभियान के तहत आज दिनाँक 30.09.2025 को छात्रा माही सक्सेना ने एक दिन के लिए क्षेत्राधिकारी हसनगंज का कार्यभार संभाला। इस दौरान थाना हसनगंज पर आई समस्याओं को तत्काल निराकरण कराए जाने के निर्देश दिए तथा रजिस्टरों का अवलोकन किया। थाने पर आए फरियादियों की तत्काल सुनवाई और अनुश्रवण से फरियादी खुश दिखे। इस दौरान क्षेत्राधिकारी श्री अरविंद कुमार चौरसिया सहित स्टॉफ ने छात्रा की कार्यशैली को देखा और उनकी प्रशंसा की। इस पहल से युवाओं को प्रशासनिक कार्यों में भाग लेने और अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला।




