पुरवा,उन्नाव।असोहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शाहाबाद ग्रांट व ग्राम काँथा में महिलाओं को मिशन शक्ति फेज-5, शक्ति दीदी अभियान के तहत चौपाल लगाकर जागरुक किया गया।सोमवार को असोहा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को जागरुक करते हुए उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी की। वहीं महिलाओं द्वारा किसी प्रकार की कोई शिकायत प्रकट नहीं की गई। महिलाओं व छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं नारी सुरक्षा व नारी सम्मान तथा हेल्पलाइन नंबर यूपी. 112, 1090, 1076, 1098 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन नं. 1930, 108 आदि के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। दौरान संवाद सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया से संबंधित जानकारी देते हुए महिलाओं को जागरुक किया गया।




