पुरवा,उन्नाव।कोतवाली में तैनात गार्ड की करंट लगने से मौत हो गई।देर रात बाद ड्यूटी कर घर पहुंचा था कि अचानक कमरे में शार्ट सर्किट से आग लग गई जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे सी एच सी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया जहाँ दौरान इलाज उसकी मौत हो
गई।
हबूसा निवासी ओम शंकर पुत्र स्व किशन 33 वर्ष कोतवाली में पिछले 5 वर्षों से होमगार्ड था। देर रात वह ड्यूटी पूरी कर अपने घर गया था और खाना खाने के बाद पंखे का प्लग लगा कर लेट गया।अचानक शार्ट सर्किट से कमरे में आग लग गई और वह आग की चपेट में आ गया।वह बचाव के लिए शोर मचाते हुए कमरे के बाहर भागा, शोर सुनते ही परिजन जाग गए और उसे तत्काल पुरवा सी एच सी ले गए।बताया गया है कि जहां हालत चिंताजनक बनी रहने के कारण डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।जिला अस्पताल में चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय मृतक की पत्नी सरोजिनी व पुत्री रितिका तथा नैना बगल दूसरे कमरे में सो रहे थे।
ओम शंकर के पिता किशन पुरवा थाने में होमगार्ड थे।और पिता के बाद उसको पिता के स्थान पर होमगार्ड की नौकरी मिली थी । ओम शंकर की मौत से बड़े भाई उमेश पत्नी सरोजिनी तथा पुत्री रितिका और नैना का रो रो कर बुरा हाल है ।सूचना पर पहुंचे दरोगा राजेश यादव ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा दिया है ।




