बाबा बोधेश्वर मंदिर के पुजारी स्वामी चैतन्य ब्रह्मचारी हुए ब्रम्हलीन भक्तों में शोक की लहर

0
145

बांगरमऊ,उन्नाव।बाबा बोधेश्वर महादेव मंदिर के ब्रम्हलीन पुजारी स्वामी सेवा चैतन्य महराज का पार्थिव शरीर आज सोमवार को शाम के समय उनकी इच्छा अनुसार मंदिर प्रांगण में ही वेद मंत्रोच्चार के साथ समाधिस्थ किया गया। अंतिम संस्कार के समय स्वर्गीय पुजारी जी के पारिवारिक सदस्यों में भतीजे दुर्गेश तिवारी व राजेश तिवारी तथा भतीजी ममता तथा भाभी कंचन तिवारी निवासी राजाजी पुरम लखनऊ के अलावा परमानन्द, महेशानन्द सरस्वती महाराज कानपुर, दबौली, उज्जवल दास, रमेश बाबा नानामऊ, सक्षम पुजारी संतोषी माता मंदिर,बाबा किरन दास आदि संत-महात्माओं सहित नगर एवं क्षेत्र के संजीव चौधरी, अर्जुन लाल दिवाकर, गिरीश वर्मा,जुगुल किशोर गुप्ता, उमाकांत बाजपेई, विनोद दीक्षित, संदीप मिश्रा, कृष्ण कांत श्रीवास्तव,पालिकाध्यक्ष रामजी गुप्ता सहित सैकड़ों महिलाएं और पुरुष आदि श्रद्धालु भक्त अंतिम दर्शन के लिए मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here