तेज रफ्तार डंफर ने कूड़ा उठा रहे सफाई कर्मियों को मारी टक्कर चार बुरी तरह से जख्मी

0
110

बांगरमऊ उन्नाव ।नगर पालिका के अमित 25 वर्ष पुत्र अच्छेलाल , मिथुन 30 वर्ष पुत्र राजकुमार , नीरू 35 वर्ष पुत्र श्याम बिहारी व संतोष 45 वर्ष पुत्र रामदयाल चारों सफाई कर्मचारी आज सुबह नगर के उन्नाव-हरदोई मार्ग पर स्थित मोहल्ला सराएं रोड मोड़ पर कूड़ा उठाकर ट्रैक्टर ट्राली में डाल रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार डंपर ने सफाई कर्मचारियों के जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से चारों सफाई कर्मी घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन घायलों को लेकर नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल सफाई कर्मी अमित की हालत नाज़ुक देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि अन्य घायल कर्मचारियों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here