उन्नाव।जय प्रकाश सिंह पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में जनपद के सभी थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया तथा परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त महिला थाना से 07, थाना फतेहपुर चौरासी से 03, थाना बांगरमऊ से 01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। उपरोक्त पुनीत कार्य में शिल्पी श्रीवास्तव पत्नी डा0 आशीष श्रीवास्तव (परिवार परामर्श केन्द्र समिति प्रभारी) सलाहकार डॉ0 अवसार अली, डॉ0 सगीर अहमद तथा पुलिस टीम में रेखा सिंह प्र0नि0 महिला थाना, म0का0 अर्चना, म0का0 पूजा चौधरी, म0का0 नीलम यादव, म0का0 सोनम, म0का0 पूजा का विशेष योगदान रहा।
देखे फोटो।





