असोहा, उन्नाव।पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में चलाए गए मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत आज थाना असोहा की पुलिस टीम ने ग्राम निमैचा और ग्राम गोसाई खेडा में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।
महिलाओं और बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे नारी सुरक्षा व नारी सम्मान, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा, उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे पुलिस आपातकालीन सेवा 112, वीमेन पावर हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आदि के बारे में भी अवगत कराया गया।
इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। इससे वे अपने अधिकारों के प्रति सजग हो सकेंगी और अपनी समस्याओं का समाधान कर सकेंगी। पुलिस टीम थाना असोहा जनपद उन्नाव निरंतर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए काम कर रही है।




