असोहा, उन्नाव।विकासखंड स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभागार में कृषि विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेटस पुनरुद्धार कार्यक्रम योजना अंतर्गत एक दिवसीय अध्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कृषि विभाग से उप कृषि निदेशक रविचंद्र प्रकाश तथा कृषि विज्ञान केंद्र धौरा से आई वैज्ञानिक अर्चना सिंह ने किसानों को श्री अन्न के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उप कृषि निदेशक महोदय ने उपस्थित अध्यापकों को श्रीअन्न से होने वाले फायदे के बारे में जागरूक किया तथा अध्यापकों से आग्रह किया कि वह लोग अपने भोजन में श्रीअन्न को शामिल करें जिससे कि डायबिटीज हार्ट की प्रॉब्लम, कैंसर आदि बीमारियों से बचा जा सके। उपस्थित अध्यापकों ने श्री अन्न की उपलब्धता के बारे में जानकारी चाही इसके क्रम में उप कृषि निदेशक महोदय ने बताया कि एफपीओ के माध्यम से किसानों को जोड़कर श्री अन्न की उपलब्धता को जनपद में बढाया जा रहा है ।
कृषि विज्ञान केंद्र धौरा से आई वैज्ञानिक अर्चना सिंह ने उपस्थित अध्यापकों को श्री अन्न से होने वाले लाभों तथा उनके विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के बारे में विस्तृत से जानकारी दी की श्री अन्न को किस प्रकार से विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के रूप में बनाकर प्रयोग किया जा सकता है।
कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी कृषि शिवकुमार सिंह, प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार अरुणांचल सिंह, कृष्ण कुमार, व प्रदीप कुमार, संजय सिंह, अंबिका चौरसिया, शशांक जायसवाल, जयशंकर मिश्रा आदि अध्यापक उपस्थित रहे।




