11 बालिकाओं का अन्नप्राशन एवं 8 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम के साथ ही शारदीय नवरात्र के अवसर पर कन्या पूजन कर बालिकाओं को फल एवं मिष्ठान का वितरण किया गया

0
126

उन्नाव।निदेशालय, महिला कल्याण, उ0प्र, लखनऊ द्वारा प्रदेश में शारदीय नवरात्र के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति फेज-5.0 कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश निर्गत किये गये है, जिसके अन्तर्गत उ०प्र० राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव की अध्यक्षता में जिला महिला चिकित्सालय उन्नाव में केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाते हुए 30 नवजात बालिकाओं के अभिभावकों को बेबी केयर किट प्रदान की गयी तथा आगनबाडी केन्द्र गदन खेड़ा बाईपास उन्नाव में 11 बालिकाओं का अन्नप्राशन एवं 8 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम के साथ ही शारदीय नवरात्र के अवसर पर कन्या पूजन कर बालिकाओं को फल एवं मिष्ठान का वितरण किया गया।
इस अवसर पर श्री मति यादव ने कहा कि कन्या सुमंगला योजना के पात्र लाभार्थियों को शत् प्रतिशत लाभान्वित किया जाए तथा साथ ही मिशन शक्ति-फेज 5.0 के माध्यम से महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए लाभान्वित किया जाए।
कार्यक्रम में नायब तहसीलदार सदर, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमानाथ राय, विधि-सह परिवीक्षा अधिकारी वन स्टॉप सेन्टर श्री अवधेश कुमार व जनपद स्तरीय अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here