मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

0
66

बांगरमऊ, उन्नाव।सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के खंभौली गांव मे गुरुवार विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा संबंधी अधिकारों, साइबर अपराध से बचाव, हेल्पलाइन नंबरों एवं शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं और महिलाओ को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में वे 1090 (वुमन पावर लाइन), 1098 (बाल सहायता), 112 (आपातकालीन सेवा) एवं 181 (महिला हेल्पलाइन) जैसे नंबरों का प्रयोग कर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओ को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं सुरक्षित बनाना है। वक्ताओं ने महिलाओ को आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने, किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज़ उठाने तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर निवर्तमान क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष रंणजय प्रताप सिंह, थाना प्रभारी मुन्ना कुमार, उपनिरीक्षक असलम, आरक्षी सुभाष चंद्र, रेनू, पूजा, ए डी ओ अजय कुमार, सचिव महिपाल, एनम सविता देवी, स्वास्थ्य अधि0 हिमानी शर्मा , सत्यम आदि मौजूद रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here