राजकीय कन्या विद्यालय में आयोजित एक दिवसीय कैरियर मेला सम्पन्न

0
106

पुरवा,उन्नाव।राजकीय कन्या विद्यालय में प्रधानमंत्री भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक आत्म निर्भर भारत के तहत एक दिवसीय कैरियर मेला का सफलता पूर्वक समापन हुआ।आत्म निर्भर बने और मजबूत भारत का सपना साकार हो वक्ताओं ने विषय वार विस्तृत चर्चा की खास यह कि कैरियर से संबंधित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए अध्यक्ष नगर पंचायत रेनू गुप्ता ने कहा कि बदलते भारत में नारी सशक्तिकरण का परिणाम सुखद है सभी को आगे बढ़ने का बराबर मौका मिल रहा है।आत्म निर्भर भारत प्रधानमंत्री का सपना है।मजबूत राष्ट्र के निर्माण में हम सभी की सहभागिता सुनिश्चित होनी चाहिए।कैरियर मेला में हेमा,रिदा, यशी,उमरा, दरकशां,पायल,राधिका,
रक्षा आदि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।आयोजन से संबंधित जानकारी देने हेतु मौजूद तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी, डॉ स्वाती अहलूवालिया ने विस्तृत चर्चा की डॉ लीला भटनागर, डॉ दिलीप कुमार सिंह,भैया लाल,अवध किशोर, श्रीमती मोना यादव, श्रीमती सारिका सिंह,सोनाली शर्मा,
जैबुननिशाँ, कहकशां,रुकसार,श्वेता शीतल आदि मौजूद रहीं संचालन नीतू मिश्रा ने किया।समापन एवं आभार विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ शुभ्रा सिंह ने व्यक्त किया।

देखे फोटो ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here