ब्लाक फतेहपुर चौरासी की ग्राम पंचायत भड़सर नौशहरा में विधायक निधि से करीब 12 लाख रुपए की लागत से सालेंद्र सिंह के दरवाजे से देशराज दिवाकर के दरवाजे तक 220 मीटर आरसीसी व नाली निर्माण कार्य का क्षेत्रीय विधायक श्रीकान्त कटियार ने पूजन करके शिलान्यास किया

0
165

उन्नाव।बिधायक नें कहा कि मार्ग खराब था जिससे ग्राम वासियों को आवागमन में असुविधा होती थी और जल भराव भी होता था।निश्चित ही कुछ दिनों के बाद यह मार्ग बन जाने के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी साथ ही जलभराव से मुक्ति भी मिलेगी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में उत्तर प्रदेश उत्तम बन रहा है।यह विधानसभा मेरा परिवार है।मोदी जी के द्वारा GST की दरों में कटौती व जरूरत की चीजों पर GST मुफ्त करने पर वहां के दुकानदारों से श्रीकान्त कटियार ने मिलकर उनको सम्मानित किया एवं उनकी दुकान पर घटी GST मिला दिवाली का उपहार खुशहाल है हर परिवार का स्टीकर लगाया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा,विकास गुप्ता,नवीन सिंह,प्रधान रामरतन पाल मौजूद रहे।
तत्पश्चात प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से चल रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजमुरादाबाद में पहुंचकर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार का फीता काटकर शुभारंभ किया व मरीजों को फल वितरित किए।
उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़ा का अभियान मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा।मोदी जी की सरकार में गरीब की सेवा करना पहला कार्य है।मोदी जी ने गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को GST की दरों में कटौती करके उनको दिवाली का तोहफा दिया है और बहुत सारी जरूरत की चीजों को GST से मुक्त किया गया है।जिसमें दवाइयां भी शामिल है।स्वस्थ नारी सशक्त परिवार का एक ही उद्देश्य है कि जब नारी स्वस्थ होगी तभी परिवार स्वस्थ होगा।
कार्यक्रम में प्रभारी डॉ० मुनेश कुमार,विकास गुप्ता,अजय तिवारी मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here