विकास भवन स्थित सभागार में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श/समीक्षा समिति (डी सी सी/डी एल आर सी) की बैठक सर्किल प्रमुख/आंचलिक प्रबन्धक/क्षेत्रीय प्रबन्धक के साथ संपन्न हुई

0
86

उन्नाव।बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना, ओडीओपी, एमवाईएसवाई, एसएचजी, सीसीएल, पीएमएफबीवाई सहित संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा के साथ ही ऋण की समस्त योजनाओं सहित सरकार द्वारा प्रायोजित समस्त योजनाओं पर विस्तार से समीक्षा की गयी। इस अवसर पर डी एम ने कहा कि ऋण सम्बन्धी आवेदन पत्र जो बैंको द्वारा निरस्त किये गये है उनका पुनः परीक्षण करते हुए पात्र आवेदकों का ऋण स्वीकृत करना सुनिश्चित करे। उन्होने लंबित आवेदन पत्रों को शीघ्रता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक ने समस्त बैंको की तरफ से आश्वस्त किया कि ऋण जमानुपात में बढ़ोत्तरी की जायेगी।
बैठक में परियोजना निदेशक श्री तेजवंत सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अभिताभ कुमार यादव, उपायुक्त उद्योग करुणा राय, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री राज कुमार गौतम, उपायुक्त एनआरएलएम मुनीश कुमार, जिला कृषि अधिकारी शशांक, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार सिन्हा, सहित समस्त बैंको के बैंकर्स/डी सी व सम्बंधित विभागों के अधिकारी गण आदि उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here