उन्नाव।आज उन्नाव आई टी आई सभागार मे सूबेदार बलविंदर सिंह 30 पंजाब बटालियन के स्थानांतरण व सूबेदार नारायण सिंह 5GR उन्नाव 57 बटालियन के सेवानिवृत होने पर लेफ्टिनेंट रवि रंजन व एनसीसी कैडेट द्वारा आयोजित किया गया विदाई समारोह जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक व भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने पहुंचकर दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की व अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया।
विमल द्विवेदी कहा कि सेवा के लोगो के दिल में हमेशा भारत मां की रक्षा व राष्ट्रवाद का जज्बा रहता है वह सर्विस में रहते हुए भी अपने देश की सेवा करते हैं व सर्विस के बाद भी देश व समाज की सेवा में निरंतर कार्य करते रहते हैं इस अवसर पर रवि रंजन जी व लेफ्टिनेंट विपिन सिंह द्वारा एनसीसी कैडेट के साथ दोनों अधिकारियों को सम्मानित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।




