पुरवा,उन्नाव।उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना मिशन शक्ति 5 के अंतर्गत स्थानीय तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी न्यायिक की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
एसडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील सभागार में मिशन शक्ति पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें महिला लेखपाल, महिला ग्राम विकास अधिकारी और विभिन्न विभागों की महिला कार्मिकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। उपजिलाधिकारी न्यायिक द्वारा सरकार के महिला विकास हेतु चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु महिलाओं की बराबर भागीदारी सुनिश्चित करने और समान लैंगिक विकास के वातावरण को उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। इस दौरान महिला कार्मिकों द्वारा अपनी समस्या, सुझाव और उपलब्धियों को बढ़-चढ़ कर व्यक्त किया गया।




