पुरवा, उन्नाव।मौरावां थाना क्षेत्र के मवई निवासी जगदीश की 20 वर्षीय बेटी ज्योति कुमारी की किसी जहरीले कीड़े के काटने के बाद मौत होने से मातम सा छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों के अनुसार शनिवार रात ज्योति घर में सो रही थी तभी उसे सुबह लगभग 03 बजे किसी जहरीले कीड़े ने डस लिया। ज्योति ने अपने माता-पिता को बताया। परिजन तत्काल उसे लेकर झाड़फूंक के लिए किसी बाबा के पास पहुँचे जहाँ उसकी हालत बिगड़ने लगी। यह देख परिजन घबरा गये।अस्पताल जाने के लिए तैयारी बना ही रहे थे कि उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष मौरावां को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माता शांती देवी, भाई रोहित, करन, छोटी बहन का रो-रो कर बुरा हाल था।




