मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 का शुभारंभ

0
71

उन्नाव।आज दिनांक 20.09.2025 को शासन की मंशा के अनुसार मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान क्रम के पुलिस अधीक्षक उन्नाव महोदय श्री जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर मिशन शक्ति केंद्रो का शुभारंभ किया गया है।
वर्ष 2020 में महिला सुरक्षा अभियान के प्रथम चरण में महिलाओं के लिए प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना कराते हुए क्रियाशील किये गये थे। महिला हेल्प डेस्क का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस थाने में महिला पीड़िता के आगमन से लेकर पुनः मानसिक एवं शारीरिक रूप से पूर्णतः सशक्त होने तक 360° काउन्सलिंग, मार्गदर्शन, सहयोग और संरक्षण सम्बन्धी सेवायें प्रदान करने हेतु एकल सम्पर्क बिन्दु की तरह कार्य करने हेतु महिलाओं के लिए समर्पित प्रदेश के प्रत्येक थाना परिसर के अन्दर मिशन शक्ति केन्द्र स्थापित किये जा रहे हैं।
नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित “मिशन शक्ति-5.0” का शुभारम्भ लोक भवन सभागार, लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर इस उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण जनपद उन्नाव में भी बड़े उत्साह के साथ देखा गया।
पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में पुलिस लाईन उन्नाव में समस्त पुलिस कर्मियों द्वारा एकत्र होकर उक्त कार्यक्रम का सामूहिक अवलोकन किया। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों में पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण तथा स्थानीय नागरिक एकत्र होकर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
थाने में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र, पुलिस चौकियों की भांति महिला शिकायतकर्ताओं / पीड़िताओं के लिए कार्य सम्पादित तथा इस केन्द्र में नियुक्त निरीक्षक/उपनिरीक्षक, महिला सम्बन्धी अपराधों की आवंटित महत्वपूर्ण अभियोगों की विवेचना भी करेंगे। मिशन शक्ति केंद्र में महिला सुरक्षा केन्द्र में महिला हेल्प डेस्क को समाहित करते हुए मूलभूत सुविधाओं जैसे फर्नीचर, वाटर डिस्पैन्सर, अलमारी, कम्प्यूटर, प्रिन्टर, आवश्यक अभिलेख / रजिस्टर, मूलभूत स्टेशनरी, महिलाओं के लिए टॉयलेट की समुचित व्यवस्था, सी०सी०टी०बी० कैमरा, एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी गयी है।
कार्यक्रम उपरांत जनपद उन्नाव के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा यह संकल्प लिया गया कि महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता से मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाया जाएगा।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here