चोरी का सामान बेचने जा रहे चोरो को पकड़ पुलिस ने भेजा जेल 

0
119

असोहा, उन्नाव।क्षेत्र के समाधा गांव में शंकुतला देवी घर के बाहर लकड़ी की गुमटी रख कर परचून का सामान बेचती है , बीते बुधवार की शाम उनकी गुमटी से परचून का सामान चोरों ने पर कर दिया , आज दोपहर मुखबिर की सूचना पर निमैचा मोड़ के पास पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया पुलिस को देख भागने का प्रयास किया परन्तु वो पकड़े गए तलासी में उनके पास से परचून का नमकीन , बीड़ी ,माचिस , सिगरेट , बिस्किट आदि सामान मिला पूछे जाने पर समाधा गांव के ही प्रदीप व सन्दीप ने बताया कि हम लोग चोरी का सामान बेचने जा रहे थे । थानाध्यक्ष निखलेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनो युवकों को संगत धाराओं में अभियोग पंजिकृत करते हुए न्यायलय पेश किया गया जहां से उन्हें कारागार भेज दिया गया ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here