कागजात ना दिखा पाने पर वाहनों को सीज कर पुलिस के सिपुर्द किया गया

0
117

असोहा, उन्नाव।थाना क्षेत्र में गुरुवार 11 बजे से शाम तक चेकिंग के दौरान 5 वाहन सीज किये गये एआरटीओ कार्यालय में तैनात पीटीओ सहपर किदवई ने चेकिंग अभियान चलाया। पीटीओ ने क्षेत्र के कालूखेड़ा के पास से चेकिंग के दौरान चार लोडर, एक आटो को रुकवाकर चालक से वाहन संबंधी कागजात मांगे।उक्त चालकों द्वारा कागजात ना दिखा पाने पर सभी वाहनों को सीज करने के बाद पुलिस के सिपुर्द कर दिया है।
एसओ निखलेश कुमार ने बताया कि पीटीओ ने वाहनों को सीज किया है।जिन्हें थाने में खड़ा किया गया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here