उन्नाव।स्मार्ट मीटर लगाए जाने के सम्बंध उपभोक्ताओं के बीच फैली भ्रांतियों के सम्बंध में अधीक्षण अभियन्ता विद्युत उन्नाव ने बताया
स्मार्ट मीटर सामान्य मीटर की अपेक्षा तकनीकि रूप से उच्च श्रेणी का है, उर्जा खपत की सही-सही एवं सटीक गणना करता है।
स्मार्ट मीटर की स्थापना के उपरान्त “यू०पी० पी० सी० एल० स्मार्ट कंज्यूमर ऐप” मोवाइल में डाउनलोड कर ऐप के माध्यम से मासिक, दैनिक एवं हर घण्टे की खपत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। बताया कि स्मार्ट मीटर में
प्री-पेड रिचार्ज की सुविधा मिलेगी तथा प्रतिदिन बची हुई धनराशि की जानकारी जप्त की जा सकेगी। बताया कि उक्त ऐप के माध्यम से उपओस्ता द्वारा विद्युत संबंधित शिकायत दर्ज की जा सकेंगी एवं निष्तारण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। बताया कि मीटर की आपूर्ति उपभोक्ता द्वारा मोबाइल के माध्यम से आवश्यतया न होने पर बंद / चालू की जा सकेगी। जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी ने बताया कि स्मार्ट मीटर सामान्य मीटर की अपेक्षा गुणवत्ता युक्त है इसमे गलत रीडिंग की कोई संभावना नहीं होती है ।




