उन्नाव।सहायक श्रमायुक्त एस0एन0 नागेश ने बताया है कि सचिव, उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु 17 सितम्बर 2025 को मा0 जनप्रतिनिधि श्री नीरज गुप्ता, ब्लाक प्रमुख बिछिया एवं मा0 विधायक, सदर की ओर से प्रतिनिधि के रूप में श्री प्रखर गुप्ता द्वारा बोर्ड द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना के अन्तर्गत 03 पंजीकृत पात्र निर्माण श्रमिकों को प्रति श्रमिक रू0 55000/-का हितलाभ प्रमाण-पत्र, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अन्तर्गत 02 श्रमिकों को प्रति श्रमिक रू0 22000/-का हितलाभ प्रमाण-पत्र एवं मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के अन्तर्गत 01 श्रमिक को रू0 20000/-, 03 श्रमिकों को रू0 31000/-एवं 02 श्रमिकों को रू0 25000/-का हितलाभ प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। श्री एस0 एन0 नागेश, सहायक श्रमायुक्त, उन्नाव द्वारा बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न हितकारी योजनाओं के संबंध में उपस्थित श्रमिकों को विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी तथा श्रमिकों से अपील की गयी कि सभी पात्र निर्माण श्रमिक अपने नजदीकी जन सुविधा केन्द्र के माध्यम से अधिक से अधिक पंजीकरण करा कर बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करे।




