चौधरी ओवरसीज़ लिमिटेड फैक्ट्री से लौट रही दो महिला कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, मुआवज़े की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा

0
158

उन्नाव।कल देर रात फैक्ट्री से ड्यूटी ख़त्म कर घर लौट रही दो महिला कर्मचारियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा दही चौकी के पास हुआ। मृतक महिलाओं की पहचान ज्योति श्रीवास्तव (40 वर्ष) और रानी (40 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों चौधरी ओवरसीज़ लिमिटेड फैक्ट्री में काम करती थीं।

जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएँ ड्यूटी के बाद पैदल घर जा रही थीं, तभी अचानक सड़क हादसे का शिकार हो गईं। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है।

इधर, मृतका रानी के परिजन फैक्ट्री गेट पर शव रखकर मुआवज़े की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि फैक्ट्री प्रबंधन और प्रशासन मृतकों के परिवारों को उचित मुआवज़ा व नौकरी की व्यवस्था करे। परिजनों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here