भाजपा से गरीबों पिछड़ों का नहीं होगा भला क्षेत्र की निषाद समाज की उपजातियां करेगी विरोध

0
184

बांगरमऊ उन्नाव।भाजपा सरकार गरीबों और अति पिछड़ी जातियों का कभी भला नहीं कर सकती हैं। इसलिए अब आगामी चुनावों में निषाद की सभी उपजातियां एकजुट होकर भाजपा का पुरजोर विरोध करेंगी।गंगा कटरी क्षेत्र की निषाद, कश्यप,केवट सेवा समिति के अध्यक्ष रामभजन निषाद ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए कहा है कि वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान लखनऊ के अंबेडकर पार्क में आयोजित निषाद पार्टी की रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने निषाद बिरादरी से कहा था कि सभी से सांसद प्रत्याशियों को विजई बनाकर देश की सर्वोच्च पंचायत भेजने का काम करें। उनके ऐलान पर ही निषाद और उसकी उपजातियों के मतदाताओं ने भाजपा का समर्थन किया था।
किंतु केंद्र की भाजपा सरकार ने अभी तक गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर कर रही निषाद, केवट और कश्यप आदि अतिपिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल नहीं किया जा सका है। जिससे इन सभी जातियों के लोगों में भाजपा के खिलाफ गहरी नाराजगी है। उन्होंने यह भी कहा है कि अतिपिछड़ी जाति के केशव प्रसाद को मुख्यमंत्री बनाने का झांसा देकर सत्ता में आने वाली भाजपा का मल्लाह व्यवसाय से जुड़ी जातियां भविष्य में होने वाले चुनावों में पुरजोर विरोध करेंगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here