नेपालियो के सत्यापन की उठाई मांग

0
114

उन्नाव।हाल ही में नेपाल में हुई विभिन्न घटनाओं और दंगों के कारण कुछ कैदी जेल से फरार हो गए हैं, जिसके चलते उन्नाव जनपद में नेपाली नागरिकों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। इसके अतिरिक्त, कुछ नेपाली नागरिक बिना परिचय और पते के किराए पर रह रहे हैं, जिससे जनपद में सुरक्षा और शांति बनाए रखने की चुनौती बढ़ गई है।

इस संदर्भ में, आज भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अखिलेश अवस्थी व् कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष चेतन मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक सम्बोधित ज्ञापन अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश कुमार को सौपते हुए उन्नाव के पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि सभी नेपाली नागरिकों का सत्यापन शीघ्रता से कराया जाए। सत्यापन प्रक्रिया के माध्यम से उनकी पहचान और निवास स्थान सुनिश्चित किए जाने से जनपद में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, अपराध या अनुचित गतिविधियों को रोकने में मदद मिलेगी।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिलेश अवस्थी ने कहा कि सुरक्षा और सामाजिक शांति बनाए रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अपने आस-पास हो रही संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दें और सहयोग करें।

समाज सेवी चेतन मिश्रा ने जोर देकर कहना है कि ऐसे समय में प्रशासन और समाज का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है, ताकि उन्नाव जनपद में व्यवसायिक और सामाजिक गतिविधियाँ सुचारू रूप से चलती रहें और नागरिक सुरक्षित महसूस करें।

व्यापार मंडल और कर्म क्रांति परिवार इस मामले में पूरी गंभीरता से प्रशासन का समर्थन कर रहा है और सभी संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा करता है कि वे आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाये जिससे की आगे होने वाली किसी अप्रिय घटना, व् लूटपाट से व्यापारी व् आम जनमानस को बचाया जा सके।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here