हनुमान मन्दिर के प्रवेश द्वार के दोनों तरफ से अवैध निर्माण व कब्ज़ा हटाने की माँग की

0
132

उन्नाव।सैकड़ो वर्ष प्राचीन बड़े हनुमान मन्दिर के प्रवेश द्वार के दोनों तरफ से अवैध निर्माण व कब्ज़ा हटाने की माँग की आज मोती नगर नगर स्थिति सैकड़ो वर्ष पुराने प्राचीन हनुमान मन्दिर सहित दुर्गा मन्दिर व शिव मन्दिर का मुख्य द्वार जो सैकड़ो वर्ष पूर्व निर्माण कराया गया था जो जर्ज़र हो गया था व वारिस मे कुछ भाग गिर चुका था जिसका निर्माण श्री संकट मोचन हनुमान मन्दिर समित व भक्तो द्वारा जीर्णोद्धार कराने का निर्णय लिया गया व नगर पालिका से अनुमति के उपरान्त कार्य शुरू कराया जा रहा था तभी वहा मन्दिर के मुख्य द्वार के आगे प्रकाश मशीनरी के मालिक संजीव श्रीवास्तव जो समाज वादी पार्टी का सदस्य उसके द्वारा समित के सदस्यों व भक्तो को धमकाते हुए द्वार न बनने देने की धमकी देते हुए धमकाया जिस समिति के पदाधिकारी राकेश शुक्ला, संदीप पाण्डेय व नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी ने जिलाधिकारी गौराग राठी को सम्बोधित पत्र दिया जिसमे मन्दिर के मुख्य द्वारा के दोनों तरफ अवैध निर्माण व अवैध कब्जा हटवाने व लाखो हिन्दुओ की आस्था के केंद्र हनुमान मन्दिर के द्वार मे बाधा डालने वाले पर कार्यवाही करने की मांग की।
इस पर मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज ने स्थलीय निरीक्षण किया व मौके पर अवैध निर्माण पाया।
इस अवसर पर राकेश शुक्ला, बालकृष्ण शुक्ला, पंकज दीक्षित, मोनू अवस्थी, योगेश मिश्रा, अखिलेश मिश्रा सहित सैकड़ो भक्त मौजूद रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here